अमेरिका की संस्था के एमडीआरटी सदस्य बने पीयूष

लाकडाउन के समय में भी बेहतर कार्य करने पर बीमा कंसलटेंट पीयूष वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिकी संस्था अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल एजेंट संस्था का एमडीआइटी (मिलियन डालर राउंड टेबल) सदस्य बनाया गया है। उन्हें अमेरिका जाकर बैठक में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:33 AM (IST)
अमेरिका की संस्था के एमडीआरटी सदस्य बने पीयूष
अमेरिका की संस्था के एमडीआरटी सदस्य बने पीयूष

जेएनएन, बदायूं : लाकडाउन के समय में भी बेहतर कार्य करने पर बीमा कंसलटेंट पीयूष वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिकी संस्था अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल एजेंट संस्था का एमडीआइटी (मिलियन डालर राउंड टेबल) सदस्य बनाया गया है। उन्हें अमेरिका जाकर बैठक में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। बदायूं शाखा के प्रबंधक इकराम हुसैन व सहायक प्रबंधक ने उन्हें सम्मानित किया। पूरे देश में यह उपलब्धि छह हजार लोगों को हासिल हुई है। बदायूं शाखा के विकास अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि यह बदायूं के लिए गौरव की बात है कि कोरोना के समय में भी अमेरिकी संस्था के मानक को पूरा करके यह मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में राहुल सक्सेना, श्याम पाल, आनंद प्रकाश, आभा सक्सेना, धीरेंद्र उपाध्याय, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी