एक लाख जेवर लेकर मायके से विवाहिता गायब

ससुराल से अपने मायके सैदपुर कस्बा स्थित घर आई विवाहिता गायब हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 12:15 AM (IST)
एक लाख जेवर लेकर मायके से विवाहिता गायब
एक लाख जेवर लेकर मायके से विवाहिता गायब

वजीरगंज : ससुराल से अपने मायके सैदपुर कस्बा स्थित घर आई विवाहिता गायब हो गई है। महिला के पति ने थाने आकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई तो पुलिस ने उसकी मदद करने की बजाय पीड़ित को ही फटकार कर थाने से भगा दिया। इससे परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजते हुए जिले के कप्तान के सामने पेश होकर भी अपनी पीड़ा सुनाई है।

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव सजावलपुर निवासी मुहम्मद हलीम पुत्र सद्दीक का निकाह जुलाई 2017 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे की युवती से हुआ था। हलीम गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता है। एक माह पूर्व गुजरात से लौटा हलीम अपनी पत्नी को सैदपुर में छोड़कर फिर से नौकरी करने चला गया। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी करीब एक लाख के जेवर सहित मायके से गायब हो गई। जानकारी पर हलीम ने यहां आकर उसे खोजा और थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा भी दिया। आरोप है कि दूसरे दिन पुलिस ने मदद करने से इन्कार करते हुए पीड़ित को फटकार कर थाने से ही भगा दिया। घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का निकाह होने से पूर्व से किसी युवक से प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार ¨सह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत की गई है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी