हॉकी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

मदर ऐथीना स्कूल में कक्षा आठ की अंतरवर्गीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 12:16 AM (IST)
हॉकी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
हॉकी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

जासं, बदायूं : मदर ऐथीना स्कूल में कक्षा आठ की अंतरवर्गीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। बालिक वर्ग में कक्षा आठ स की टीम ने पहला और कक्षा आठ अ की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी संतोष शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। प्रोत्साहित किया और भविष्य में ज्यादा मेहनत करके बेहतर करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। स्कूल के खेल शिक्षक अजीम हुसैन के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। निदेशक चयनिका सारस्वत ने खिलाड़ियों की सफलता के लिए बधाई दी। भविष्य में अधिक ऊर्जा व उत्साह के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी