गंगा महाआरती में उमड़े गंगाभक्त

सोमवती अमावस्या पर दिनभर जहां गंगा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 12:47 AM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 12:47 AM (IST)
गंगा महाआरती में उमड़े गंगाभक्त
गंगा महाआरती में उमड़े गंगाभक्त

कछला : सोमवती अमावस्या पर दिनभर जहां गंगा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा वहीं शाम को गंगा महाआरती में लोगों की भीड़ रही। गंगा आरती में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। सोमवार को नानाखेड़ा, पलिया हुसैन, ऊझानी, बदायूं के परिवार गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा मैया पर दीपक जलाए। आरती करके गंगा मैया के जयकारे लगाए। रामप्रकाश शास्त्री की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, नीरज शर्मा, गौरव तोमर, अमित ¨सह, नरेंद्र, नन्नू राठौर, प्रियंका, राखी, सीमा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी