चरखे के हुनरमंद नेत्रहीन सुरेंद्र को मिला सम्मान

जगत के सुरेंद्र कुमार यूं तो नेत्रहीन हैं लेकिन चरखा चलाने के उनके हुनर ने दिव्यांगता का एहसास नहीं होने दिया। इसी को उन्होंने अपनी रोजी-रोटी का साधन बना लिया। इसके लिए बरेली में इन्हें सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 12:53 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:20 AM (IST)
चरखे के हुनरमंद नेत्रहीन सुरेंद्र को मिला सम्मान
चरखे के हुनरमंद नेत्रहीन सुरेंद्र को मिला सम्मान

संसू, अलापुर : जगत के सुरेंद्र कुमार यूं तो नेत्रहीन हैं, लेकिन चरखा चलाने के उनके हुनर ने दिव्यांगता का एहसास नहीं होने दिया। इसी को उन्होंने अपनी रोजी-रोटी का साधन बना लिया। इसके लिए बरेली में इन्हें सम्मानित किया गया। रामस्वरूप राठौर के पुत्र सुरेंद्र का जन्म एक जनवरी 1975 को हुआ था। वह जन्म से ही नेत्रहीन हैं। जब बालिग हुए तब उनकी मां सोनकली देवी ने उन्हें चरखा चलाने का हुनर सिखा दिया। ताकि उनकी रोजी-रोटी का साधन बन सके। नेत्रहीन होने की वजह से उन्होंने चरखा पर इतना अभ्यास किया कि सूत कातना उनके लिए आसान हो गया। इसके लिए उन्हें 2007 में खादी मंत्री महावीर प्रसाद ने दिल्ली में साइन नेशनल अवार्ड के साथ सम्मानित किया था। जन सेवा आश्रम टिकटगंज बदायूं खादी भंडार जगत ब्लॉक संस्था से जुड़े हुए हैं। इसी संस्था से चयनित होकर सुरेंद्र कुमार को नेशनल अवार्ड मिला था। आज बरेली में जेएसएस होटल में इन्हें रीजनल ड्राफ्ट आरडी पारस अरोड़ा, मैनेजमेंट डायरेक्टर तिवारी ने 2500 रुपये का चेक देकर सम्मानित दिया। सुरेंद्र कुमार अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

जासं, बदायूं : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शहर में गांधी जी वेषभूषा में 150 बच्चे गांधी बनकर सुबह साढे छह बजे से गांधी ग्राउंड से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े सात बजे गांधी ग्राउंड में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर तथा पौने आठ बजे शास्त्री चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह सात बजे से स्पोर्ट स्टेडियम में महिला एवं पुरूष ओपन तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। सात बजे मलिन बस्तियों में विशेष सफाई के अलावा टीकाकरण भी किया जाएगा। उझानी और अलापुर में निकाली गई रैली

संसू, उझानी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के संयुक्त रूप से नगर के मुख्य मार्गों से स्वच्छता रैली निकाली गई। निदेशक डॉ.एमएसए अग्रवाल व प्राचार्य डॉ.प्रशांत वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आदर्शकांता, शुचि गुप्ता, जितेंद्र सिंह राणा, महेशपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

संसू, अलापुर : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छ भारत मिशन जन सहयोगिता रैली निकालकर सिगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। नगर पंचायत अलापुर के सभी वार्ड मेंबर व चेयरमैन नाज बी, आधिशासी आधिकारी राजीव कुमार लालबहादुर, राहुल त्रिवेदी, हेमंत कुशवाह, बन्ने, रमेश पटना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी