70 वर्षीय वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला

कोतवाली क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध का शव उनके ही घर में फंदे पर लटका बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Jul 2018 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2018 12:21 AM (IST)
70 वर्षीय वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला
70 वर्षीय वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला

सहसवान : कोतवाली क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध का शव उनके ही घर में फंदे पर लटका बरामद हुआ है। मुहल्लेवासी की सूचना पर पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 70 वर्षीय यूनुस मुहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह जब वह घर से बाहर नहीं आए तो मुहल्ले के लोगों ने उनके घर जाकर देखा। यूनुस का शव उनके कमरे में कुंडे से रस्सी के सहारे झूल रहा था। पड़ोसी सरफुददीन पुत्र जमालुददीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वृद्ध की मौत को लेकर मुहल्लेवासियों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल वृद्ध की मौत हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।

chat bot
आपका साथी