मुंहतोड़ जवाब पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बदायूं : पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले की खुशी को भाजपाइयों ने जश्न की तरह मनाया। पूर्व विधायक राम स

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 11:49 PM (IST)
मुंहतोड़ जवाब पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बदायूं : पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले की खुशी को भाजपाइयों ने जश्न की तरह मनाया। पूर्व विधायक राम सेवक ¨सह पटेल और महेश चंद गुप्ता की मौजूदगी में भाजपाइयों ने आतिशबाजी करते हुए अलग अलग जगहों पर मिष्ठान वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति को सराहा। देश की जनभावनाओं के मुताबिक लिए गए निर्णय पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

कश्मीर के उड़ी में सोते समय कायर आतंकियों के हमले में मारे गए सैनिकों के बाद भारतीय सेना ने बुधवार की रात पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में ऑपरेशन करके बहादुरी का पैगाम दिया है। इस बहादुरी और ऐतिहासिक कदम को पूर्व विधायक रामसेवक ¨सह पटेल ने सलाम करते हुए खुशी में पटाखे छोड़े। कहा कि यदि पाकिस्तान नहीं सुधरा तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को उसकी औकात बता देंगे। पूर्व विधायक पटेल के निवास पर तमाम कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, रोहिताश पटेल, रूम ¨सह, रोहित सेवक पटेल, आदेश कुमार ¨सह, अर¨वद ¨सह पटेल, त्यागी राजपूत, आर्येंद्र ¨सह फौजी, राजाराम राजपूत, उमाशंकर, संदीप ¨सह आदि तमाम लोग थे। वही मथुरिया चौक पर पूर्व विधायक महेश चंद गुप्ता ने भी आतिशबाजी आदि कर भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया और मिष्ठान वितरण किया। सुधीर श्रीवास्तव, महेश चंद गुप्ता, अशोक भारती, शरद समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी