सिपाही की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज

विधि संवाददाता, बदायूं : थाना मूसाझाग दुष्कर्म कांड के आरोपी सिपाही की जमानत याचिका पर विशेष अदालत प

By Edited By: Publish:Tue, 28 Apr 2015 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 11:44 PM (IST)
सिपाही की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज

विधि संवाददाता, बदायूं : थाना मूसाझाग दुष्कर्म कांड के आरोपी सिपाही की जमानत याचिका पर विशेष अदालत पॉक्सो में सुनवाई बुधवार को होगी।

थाना मूसाझाग में पिछले साल 31 दिसंबर को एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में दो सिपाही अवनीश व वीरपाल ¨सह आरोपी बनाए गए हैं। दोनों जिला कारागार में बंद हैं। सिपाही अवनीश की ओर से पॉक्सो कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई है जिस पर कोर्ट के न्यायाधीश अहमद उल्ला खां बुधवार को सुनवाई करेंगे।

अमहद उल्ला खां बने पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश : पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार के स्थानांतरण पर अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष नौ अहमद उल्ला खां के कोर्ट को पॉक्सो कोर्ट की पावर दी गई है। अब पॉक्सो कोर्ट के सभी मुकदमे उक्त अदालत में सुने जाएंगे।

chat bot
आपका साथी