10 पुलिस कर्मियों समेत जिले में 116 संक्रमित मिले

जेएनएन बदायूं कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 591 हो गई है। जिले में इसी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:40 PM (IST)
10 पुलिस कर्मियों समेत जिले में 116 संक्रमित मिले
10 पुलिस कर्मियों समेत जिले में 116 संक्रमित मिले

जेएनएन, बदायूं : कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 591 हो गई है। जिले में इसी तरह केस बढ़ते रहे तो एक हजार से अधिक केस होने में समय नहीं लगेगा। इसके बाद जिले में पाबंदी भी बढ़ सकती हैं। लेकिन इन सबके बाद भी जिले के लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। रविवार को भी जिले में 116 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 49 लोग जहां शहर के हैं वहीं 25 लोग बिसौली व जिले के अन्य कस्बों में मिले हैं।

रविवार को जिले भर में 3056 लोगों की जांच की गई। रविवार होने के चलते यह संख्या कम रही। इन 3056 लोगों में से 1560 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई है, वहीं 1496 लोगों ने एंटीजन किट से जांच कराई। इनमें से 55 लोग एंटीजन जांच में पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में पाजटिव मिले हैं। वहीं शेष लोग आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में संक्रमित आए हैं। इनमें से पुलिस लाइंस के 10 सिपाही, नवादा एसबीआइ का एक कर्मचारी, सीएचसी दातागंज की दो महिला कर्मचारी, वहीं एक सीएचसी उसावां का कर्मचारी भी शामिल है। कुल संक्रमितों में से बड़ी संख्या में दिल्ली से लौटने वाले लोग दातागंज बस स्टेशन पर जांच होने पर पाजटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई संक्रमितों की सूची में शहर के 49 लोग शामिल हैं। इसके अलावा बिसौली के 25, दातागंज के 12, उझानी के चार, कादरचौक के तीन, जगत के तीन, सलारपुर के दो, वजीरगंज, उसावां, आसफपुर, इस्लामनगर के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। वहीं 14 लोग दूसरे शहरों के भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं छह लोग ऐसे भी हैं जो रविवार को स्वस्थ हुए हैं। उन सभी ने अपनी कोविड जांच कराई जिसमें वह पाजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डा. प्रदीप वाष्र्णेय ने बताया एक संक्रमित को कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

chat bot
आपका साथी