खतरा निशान से 93 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

आजमगढ़ : सगड़ी क्षेत्र के देवारा में बहने वाली घाघरा नदी का कहर देवारावासियों पर शुरू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM (IST)
खतरा निशान से 93 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा
खतरा निशान से 93 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

आजमगढ़ : सगड़ी क्षेत्र के देवारा में बहने वाली घाघरा नदी का कहर देवारावासियों पर शुरू हो गया है। लगातार घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरा ¨बदु से 93 सेमी के ऊपर पहुंच गया। घाघरा में बढ़ते जलस्तर से नदी का पानी अब तटवर्ती गांवों में पहुंच गया है। हालांकि कटान कम हो गई है लेकिन बाढ़ का पानी गांव वालों की मुसीबत बढ़ा दी है। घाघरा के तटवर्ती गांव देवाराखास राजा, मुराली का पुरा, त्रिलोकी का पुरा, देवारा अचलनगर, देवारा रामसरन दुबे, देवारा गरीब दुबे आदि दजर्नों गांवों में नदी का पानी पहुंच गया है। चक्की हाजीपुर गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गया है। भदौरा मकरन्द व देवाराखास राजा के दो पुरवे बाढ़ के पानी से घिरने के कगार पर है। खरैलिया, मानिकपुर, शाहडीह, चक्की हाजीपुर आदि गांव के सम्पर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब गए हैं। इसके चलते आवागमन बाधित है।

chat bot
आपका साथी