न्याय पंचायत स्तर पर विशेष कार्यशाला आज

आजमगढ़ कृषि क्षेत्र में पोषक तत्वों व रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समिति पर 11 अक्टूबर को विशेष कार्यशाला स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 05:10 PM (IST)
न्याय पंचायत स्तर पर विशेष कार्यशाला आज
न्याय पंचायत स्तर पर विशेष कार्यशाला आज

आजमगढ़ : कृषि क्षेत्र में पोषक तत्वों व रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समिति पर 11 अक्टूबर को विशेष कार्यशाला स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने बताया कि कार्यशाला में विशेष रूप से किसानों को पूर्व में वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक व खाद के प्रयोग, पीओएस मशीन का प्रदर्शन, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार और पीओएस मशीन में तीन बजे वर्जन का अपडेशन और बायोमैट्रिक के संबंध में जानकारी दी जाएगी। (जासं)

chat bot
आपका साथी