सरयू नदी की बाढ़ से कोई स्थिति खराब नहीं: नोडल अफसर

आजमगढ़ प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग/नोडल अधिकारी के. रविद्र नायक की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 04:59 PM (IST)
सरयू नदी की बाढ़ से कोई स्थिति खराब नहीं: नोडल अफसर
सरयू नदी की बाढ़ से कोई स्थिति खराब नहीं: नोडल अफसर

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग/नोडल अधिकारी के. रविद्र नायक की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने कहाकि अभी सगड़ी तहसील के देवारा में सरयू नदी की बाढ़ को लेकर ऐसी कोई स्थिति खराब नहीं हुई है। नदी से हो रही कटान को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य किए जा रहे हैं। आमजन को सभी सुविधाएं मिले, इसकी भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़कों में जो गड्ढ़े हो गए हैं, उन्हें बरसात के बाद भरने का कार्य किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी डाक्टर ओपीडी में समय से बैठ रहे हैं, कोई भी मरीज जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर जाकर अपना इलाज करा सकता है। उन्होंने कहाकि संपूर्ण समाधान दिवस आमजनता के लिए अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसका जनता पूर्ण उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कड़े निर्देश देकर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला थे।

chat bot
आपका साथी