'नेकी का घर' जरूरतमंदों की करेगा हर मदद

आजमगढ़ : प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा नीबीं बेलईसा में जरूरतमंदों के लिए 'नेकी का घर' का शुभारंभ रविवार को किया गया। जैसे ही नेकी के घर का शुभारंभ हुआ जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं ने खुद के लिए मनचाहे कपड़ों का चुनाव कर भोजन का आनंद लिया। प्रयास के सामाजिक कार्यो के लिए उनका आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:48 PM (IST)
'नेकी का घर' जरूरतमंदों की करेगा हर मदद
'नेकी का घर' जरूरतमंदों की करेगा हर मदद

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा नीबीं बेलइसा में जरूरतमंदों के लिए 'नेकी का घर' का शुभारंभ रविवार को किया गया। नेकी के घर से जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं ने खुद के लिए मनचाहे कपड़ों का चुनाव कर भोजन का आनंद लिया। प्रयास के सामाजिक कार्यो के लिए उनका आभार जताया। प्रयास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत ¨सह ने कहा कि संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप नेकी का बाक्स स्थापित किया गया था जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। उसी से प्रेरणा लेकर हमने नेकी का घर स्थापित किया है। यहां 24 घंटे जरूरतमंदों की मदद किया जाएगा। इस घर में कपड़े और पका पकाया भोजन और ठहरने की व्यवस्था रहेगी ताकि आगामी ठंडी के दिनों कोई भी खुले आसमान के नीचे गुजर बसर न करें। डा. वीरेंद्र पाठक ने कहा कि जो वंचित है हम उनके लिए ¨चतित है पूरी संस्था इसी स्लोगन को मूर्त रूप देने में जुटी हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान की महिला प्रभारी प्रतिमा पांडेय ने अपने जन्मदिन पर भोजन की जिम्मेदारी संभाली जिसके लिए प्रयास उनका आभारी है। इस अवसर पर राजू शर्मा, इंजी सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मौर्य, देवनाथ ¨सह, मोहम्मद शमसेर, संजय भारती, हर गोविन्द विश्वकर्मा, वंशराज पाठक, मिथिलेश, धनश्याम मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, शिवप्रसाद पाठक, पप्पू, हरिश्चन्द्र, योगेन्द्र, सुजीत पाठक, सूबेदार विश्वकर्मा, संवेदना प्रकाश, नीलम ¨सह, अरूण पाठक, वरूण राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी