जयगुरुदेव की निकली शोभायात्रा व सत्संग

क्षेत्र के सर्वोदय महाविद्यालय के प्रांगण में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के तत्वावधान में शोभायात्रा व सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय प्रचारक व उपदेशक सतीश चंद यादव रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:30 PM (IST)
जयगुरुदेव की निकली शोभायात्रा व सत्संग
जयगुरुदेव की निकली शोभायात्रा व सत्संग

जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के सर्वोदय महाविद्यालय के प्रांगण में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के तत्वावधान में शोभायात्रा व सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय प्रचारक व उपदेशक सतीश चंद यादव रहे। दिन में बारह बजे जयगुरुदेव संगत जिलाध्यक्ष रामचरन यादव की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सहभागिता करने वाले सभी संत नारा लगाते हुए बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना है, जयगुरुदेव की अर्जी है, आगे आप की मर्जी है, क्या खाने से होगी भलाई, शाक सब्जी और मलाई आदि नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा सर्वोदय महाविद्यालय से चल कर ब्लाक मुख्यालय से होते हुए भादो मोड़ होते हुए वापस संगत स्थल पर पहुंच कर प्रसाद ग्रहण कर सत्संग में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन जय गुरुदेव संगत जिलाध्यक्ष रामचरण यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचारक सतीशचंद्र, राजमहातम सिंह, शकलदीप पाल, सत्यशील बंधु, डा. मिठाई लाल, महाबल यादव, रामचन्दर राय आदि रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी