पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के साथ ही ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 04:23 PM (IST)
पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप
पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के साथ ही ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रौनापार निवासी पीड़ित महिला की शादी बिलरियागंज क्षेत्र के एक युवक के साथ इसी 10 फरवरी को हुई थी। उसका आरोप है कि सुहागरात के दिन ही पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर बीते दिनों पति ने गर्म प्रेस से उसे जला भी दिया था। रौनापार थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी