कर्मकांड से जुड़े 30 ब्राह्मणों को दी आर्थिक मदद

आजमगढ़ ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र एवं महामंत्री बृजेश नंदन पाण्डेय ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण मंदिरों औ घर-घर जाकर पूजा-अर्चन करना पूरी तरह बाधित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Apr 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2020 06:05 PM (IST)
कर्मकांड से जुड़े 30 ब्राह्मणों को दी आर्थिक मदद
कर्मकांड से जुड़े 30 ब्राह्मणों को दी आर्थिक मदद

आजमगढ़ : ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र एवं महामंत्री बृजेश नंदन पाण्डेय ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण मंदिरों औ घर-घर जाकर पूजा-अर्चन करना पूरी तरह बाधित है।ऐसे में जीवन-यापन करने वाले गरीब कर्मकांडी ब्राह्मणों की आर्थिक स्थित खराब हो चुकी है। परिषद के आर्थिक रूप से सक्षम पदाधिकारियों ने यह बीड़ा उठाया है कि संकट की इस घड़ी में यथा संभव ऐसे लोगों की आर्थिक सहायता की जाएगी। अब तक 30 लोगों को आर्थिक सहायता दी चुकी है। परिषद के प्रवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी (9473782828) ने अपील किया कि बहुत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ कर लॉकडाउन का सौ फीसद पालन अनिवार्य है। जरूरत पडने पर संपर्क करें

chat bot
आपका साथी