आकर्षण का केंद्र बना शैक्षणिक प्रदर्शनी

आजमगढ़ ज्योति निकेतन स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नगर के नागरिक अभिभावक एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर मैथ्यू कयानी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:10 AM (IST)
आकर्षण का केंद्र बना शैक्षणिक प्रदर्शनी
आकर्षण का केंद्र बना शैक्षणिक प्रदर्शनी

जासं, आजमगढ़ : ज्योति निकेतन स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर मैथ्यू कयानी ने किया। विशिष्ठ अतिथि लालगंज सांसद संगीता आजाद थीं। डा. अनूप सिंह, डा. गायत्री कुमारी एवं शिवली नेशनल पीजी कालेज के गणित विभागाध्यक्ष डा. मो. सादिक एवं महिमा मिश्रा ने बच्चों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट एवं मॉडलों को देखा तथा उसकी सराहना की। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा स्वनिर्मित मॉडल एवं मशीनें बनाकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया। एकता दर्शाने वाले मॉडल, फूलों की रंगोली, लोगों को खूब भाया। वेस्ट मैनेजमेंट, जल विद्युत परियोजना, सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, आरओ प्लांट मर्चेंट ऑफ वेनिस के ऊपर बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन किया। बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने लोगों का ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल, शुगर आदि की जांच किया। गुरुकुल, सोलर पावर प्लांट, स्नो मैन, सामाजिक कुरीतीयों, प्राकृतिक दोहन, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को बच्चों ने माडलों द्वारा दर्शाया। स्मार्ट सिटी, एटीएम, जीएसटी, थ्योरी ऑफ मनी का मॉडल प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश दास ने सभी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी