अवसरवादियों से सतर्क कर सबको अपना बना गए महराज जी

-कहा मेरे लिए पूरा प्रदेश तो प्रधानमंत्री के लिए समूचा देश ही परिवार -सपा कांग्रेस बसपा क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:59 PM (IST)
अवसरवादियों से सतर्क कर सबको अपना बना गए महराज जी
अवसरवादियों से सतर्क कर सबको अपना बना गए महराज जी

-कहा, मेरे लिए पूरा प्रदेश तो प्रधानमंत्री के लिए समूचा देश ही परिवार

-सपा, कांग्रेस, बसपा को सत्ता मिली तो फिर होगा पहचान का संकट

प्रभात सिंह, लालगंज (आजमगढ़): अंदाज वही बगैर लागलपेट के बोलने का ..। 25 मिनट के संबोधन में अधिकांश सुझाव सबको अपना बनाने एवं भविष्य की चिताएं दूर करने वाला। कोरोना से अलर्ट करते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील तो कई बार अवसरवादियों से सतर्क रहने का सुझाव। संबोधन के बीच-बीच में कोरोना काल के दौरान खुद के तीन बार जनपद का दौरा कर हाल जानने की बात लोगों के दिलों को छू गई। जबकि भाई-बहन एवं बुआ-बबुआ की मुश्किल के दिनों में बेरुखी बता लोगों का दर्द भी जगा दिया। दोनों ही स्थानों पर उनके संबोधन के बीच-बीच में लोग कहते रहे ठीक कह रहे महराज जी। कोरोना से ठीक हुए तो आजमगढ़ के लोगों का हाल जानने तीन-तीन बार जरूर आए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सगड़ी व लालगंज में जनसभा में इलाकाई लोगों से पंडाल ठसाठस भर गया था। भीड़ इतनी थी कि मुख्यमंत्री की एक-एक बात पर लोग आपस में ही सही प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि सीएम की बातें उनकी सोच पर सटीक बैठती जा रही हैं। फुलेश राम ने बताया कि महराज जी बात तो ठीके कह रहे हैं। वाकई सांसद नहीं आए थे, उनको मुश्किल में आना तो चाहिए ही था। फुलेश को सुन रहे उनके गांव से आए रघुनंदन प्रसाद ने हां में हां मिलाते हुए मुख्यमंत्री के एक दौरे का जिक्र कर डाल। उन्होंने कहा कि महराज जी ने अंतिम समय में तय किया था कि किस गांव में जांच को जाएंगे। दो लोग तो महज उदाहरण हैं, जबकि महिलाएं भी उनकी बातों को अपना समर्थन देने के लिए खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पा रही थीं। मसलन, मंच से मुख्यमंत्री की एक-एक बात की प्रतिक्रिया लोग बरबस ही दे पड़ रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, कांग्रेस व बसपा को सत्ता मिली तो होगा पहचान का संकट, तो ग्रामीणों ने मोदी-योगी जिदाबाद के जोरदार नारे से प्रतिक्रिया जताई। योगेंद्र राय, केडी राम, ज्ञानमती सरोज, चन्द्रराम, सूरज श्रीवास्तव, रजनीकान्त त्रिपाठी, संजय जायसवाल, कृष्ण कुमार मोदनवाल, गौरव रघुवंशी, अरविद कन्नौजिया, रजनीश जायसवाल, सर्वेश राय, देवेन्द्र राय, इन्द्राज चौहान, आनन्द राय उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी