कजरी महोत्सव में बिरहा का प्रदर्शन

(आजमगढ़) बिरहा महासंघ के नेतृत्व में गुरुवार को सठियांव बाजार में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संयुक्त रूप से सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 10:52 PM (IST)
कजरी महोत्सव में बिरहा का प्रदर्शन
कजरी महोत्सव में बिरहा का प्रदर्शन

जासं, अमिलो (आजमगढ़) : बिरहा महासंघ के नेतृत्व में गुरुवार को सठियांव बाजार में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। कलाकारों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पुरानी कलाओं में सबसे प्रचलित बिरहा का आज भी ग्रामीण परिवेश में खासा महत्व है। ऐसी परिस्थिति में जब पुरानी परंपराएं व कला लगभग विलुप्त होने के कगार पर हो तब बिरहा जगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बिरहा का आयोजन किया। इसके माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुरीतियां, छोटे-बड़े का भेद भाव दूर कर सामाजिक समरसता कायम किया जा सकता है। इस अवसर पर बिरहा सम्राट विजय लाल यादव, चंद्रकिशोर पांडेय, शीशा सिंह, रजनीगंधा जैसे राष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सूबेदार यादव, नमन, असमर, जितेंद्र, चंदन, अश्वघोष, रमेश उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी