3943 बूथों पर चुनाव संपन्न कराएंगे 15,772 कार्मिक

आजमगढ़ आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज हो गई है। जिले की दो संसदीय क्षेत्रों की दस विधानसभा क्षेत्रों के 2305 मतदान केंद्रों के 3943 बूथों पर 15772कार्मिक लगेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:37 PM (IST)
3943 बूथों पर चुनाव संपन्न कराएंगे 15,772 कार्मिक
3943 बूथों पर चुनाव संपन्न कराएंगे 15,772 कार्मिक

जासं, आजमगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज हो गई है। जिले की दो संसदीय क्षेत्रों की दस विधानसभा क्षेत्रों के 2,305 मतदान केंद्रों के 3,943 बूथों पर 15,772 कार्मिक लगेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डीएस उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में 3,943 मतदेय स्थलों में प्रत्येक पर एक पीठासीन एवं तीन मतदान अधिकारी लगाए जाएंगे। बताया कि 20,405 कार्मिकों के डाटाबेस का 27 मार्च को रैंडमाइजेशन किया जा चुका है। ड्यूटी आदेश मुद्रण का कार्य किया जा रहा है। मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ अप्रैल से 12 अप्रैल तक डीएवी इंटर कालेज में निर्धारित किया गया है। 1,11,457 मिले नए मतदाता पहचान पत्र

मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण की अवधि में कुल 1,32,902 नए मतदाता शामिल हुए। उसके सापेक्ष फर्म से 1,11,457 मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हो गए हैं, जिसके वितरण के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। व्यय निगरानी टीम सक्रिय

मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि निर्वाचन व्यय निगरानी (अनुवीक्षण) के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वायड टीम 30, स्टेटिक सर्विलांस टीम 30, वीडियो सर्विलांस टीम 20, वीडियो अवलोकन टीम 10, लेखा टीम 10, सहायक व्यय प्रेक्षक 10 आदि टीमों में से आयोग के निर्देशानुसार फ्लाइंग स्क्वायड टीम सक्रिय है।

chat bot
आपका साथी