किसानों व नौजवानों को होना होगा लामबंद

आजमगढ़ : विभिन्न समस्याओ को लेकर उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में निकले

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 07:37 PM (IST)
किसानों व नौजवानों को होना होगा लामबंद

आजमगढ़ : विभिन्न समस्याओ को लेकर उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में निकले जनजागरण यात्रा ने मंगलवार को रिक्शा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया।

धरने में इम्तेयाज बेग ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकारों के जनविरोधी नीतियों के चलते आज किसान व मजदूरों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें चौपट हो गई लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। आह्वान किया कि आने वाले समय में किसानों व मजदूरों को लामबंद होकर जनांदोलन चलाना होगा। तभी हम किसानों मजदूरों की सुरक्षा हो सकेगी। कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी के पूर्व विधायक रामजग ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकारें दलितों, गरीबों, महिलाओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में असफल है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। इसका नेतृत्व कमला राय, रामजनम यादव, रामकिशुन व मंडल अध्यक्ष श्यामा प्रसाद ने किया। धरने को श्रीकांत ¨सह, त्रिलोकी नाथ, दुर्बली राम, रामनेत यादव, जवाहर यादव, रामकेवल, जयप्रकाश राय, रामचंदर पटेल, बशीर अहमद, बेद प्रकाश उपाध्याय, मंगलदेव यादव, जयप्रकाश पांडेय, हरिप्रसाद सोनकर, जियालाल, रामटहल, रामचंदर यादव, सुभाष राय, लालचंद, विश्राम, बृजेश ¨सह, ओमप्रकाश चौहान, जवाहर यादव, महेन्द्र आदि ने संबोधित किया। संचालन राम अजोर यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी