राजीव ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान

आजमगढ़ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांज

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 06:22 PM (IST)
राजीव ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान

आजमगढ़ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार ¨सह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री ¨सह ने कहा कि अपने कार्यकाल में राजीव ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया और संचार क्रांति की शुरुआत कर देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। इससे आज देश का विकास तेजी से हो रहा है। राजीव गांधी ने देश के अंदर एवं बाहर की विरोधी शक्तियों का सख्ती से मुकाबला करते हुए देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुए देश के लिए शहीद हो गए। आज उनके बताए रास्ते पर चलते हुए भारत ने विश्व में एक ऊंचा स्थान अर्जित किया है। अन्य वक्ताओं ने भी राजीव के बताए मार्ग के अनुशरण का आह्वान किया। इस दौरान प्रतिमा ¨सह को उप्र महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर डा. महिला कांग्रेस का अध्यक्ष डा. लालती देवी, राजकुमार पांडेय, लालसा राय, मालती मिश्रा, ज्ञानेंद्र ¨सह ज्ञानू, सत्यप्रकाश मिश्रा, चंद्रपाल यादव, ओंकार पांडेय, राजमंगल ¨सह, बृजेश, विजेश्वर, राज नरायन ¨सह, सुनील ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, सुरेन्द्र प्रताप ¨सह, डा. अशोक ¨सह, ¨सगारी गौतम, मुन्नू यादव, जस्सी ब्राडवे, प्रवीण ¨सह, ओमप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी