दौड़ में रोहित और सीता का रहा जलवा

युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 06:51 PM (IST)
दौड़ में रोहित और सीता का रहा जलवा
दौड़ में रोहित और सीता का रहा जलवा

दौड़ में रोहित और सीता का रहा जलवा

जागरण संवाददाता, औरैया: युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता विकासखंड बिधूना मंडी समिति मैदान बिधूना में किया गया। शुभारंभ ग्राम पंचायत बाघमऊ के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने किया। समस्त प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए स्पर्धाओं की शुरुआत की गई। एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। दौड़ में रोहित और सीता ने मैदान जीता।

1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे और तीसरे पर बृजेंद्र प्रताप और नितेश। चार सौ की दौड़ में बालिका वर्ग से सीता आगे रहीं। चंचल द्वितीय और तीसरे पायदान पर पूजा रही। इसी प्रकार अन्य स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जीत का जौहर दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने की कोशिश की। गोला फेंक में कुणाल जीते। वालीबाल में सुजानपुर की टीम ने बेला को हराया। समापन मौके पर डा. मुशीर अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व प्रतिक चिह्न देकर समानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद नफीस, वंदना, प्रभारी नीरज तिवारी, रोहित दुबे, युवराज, यशवीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी