आटो चालक की हत्या कर शव बंबा में फेंका

संवाद सूत्र, दिबियापुर(औरैया) : शाम को घर से आटो चलाने की बात कहकर निकले आटो चालक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2017 03:02 AM (IST)
आटो चालक की हत्या  कर शव बंबा में फेंका
आटो चालक की हत्या कर शव बंबा में फेंका

संवाद सूत्र, दिबियापुर(औरैया) : शाम को घर से आटो चलाने की बात कहकर निकले आटो चालक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसक शव दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककोर स्थित बंबा में पड़ा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर कोतवाली के गांव चिचौली निवासी पान ¨सह का 22 वर्षीय बेटा स्वदेश उर्फ रजनीश औरैया-दिबियापुर मार्ग पर आटो चलाता था। गुरुवार शाम को वह परिजनों से आटो चलाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह लोगों ने पड़ोसी गांव ककोर स्थित बंबा में एक शव पड़ा देखा। लोगों ने उसे पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। स्वदेश के गले में रस्सी कसी थी। आशंका जताई गई कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई। बंबा में पानी कम होने से किनारे की मिट्टी गीली थी, जिससे शव मिट्टी मे सन गया था। ऐसा लग रहा था कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ है। पास में ही स्वदेश का मोबाइल भी पड़ा मिला। इससे साफ है कि उसकी हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। उसकी जेब में कुछ रुपये भी पड़े मिले। पान ¨सह की सूचना पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, अपर जिलाधिकारी रामसेवक द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी