डीजल के अभाव में एंबुलेंस सेवा पर लगा ब्रेक

जागरण संवाददाता औरैया जनपद में कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा 102 व 108 महत्वपूर्ण भूमिका अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 06:08 AM (IST)
डीजल के अभाव में एंबुलेंस सेवा पर लगा ब्रेक
डीजल के अभाव में एंबुलेंस सेवा पर लगा ब्रेक

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा 102 व 108 महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। इनके डीजल का भुगतान न होने से कई एंबुलेंस के पहिए थमने लगे हैं। जिससे कोरोना को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अव्यवस्था के चलते आधे से ज्यादा एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। जिले में कुल 38 एंबुलेंस हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है। एंबुलेंस के लिए डीजल न मिलने के कारण गंभीर समस्या पैदा हो गई है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीवन दायिनी 102 व 108 के जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार ने बताया कि जिले में गाड़ियों को डीजल नहीं मिल पा रहा है। जिससे गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। मरीजों को दिक्कत के काल में इधर-उधर से गाड़िया उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में कुल 20 गाड़ियां दिबियापुर, बिधूना, चिचौली, अजीतमल में खड़ी हो गईं है। कई गाड़ियों में टायर की समस्या है। दिबियापुर लोकेशन पर एक एडवांस लाइफ सपोर्ट गाड़ी भी खड़ी हो गई है। मामले को लेकर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। जिले में स्थिति

कुल एंबुलेंस- 38

102 सेवा: 22

108 सेवा: 16

एडवांस लाइफ सपोर्ट: 04 वर्जन-

जिले में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा लगातार संचालित हो रही है। अगर डीजल मिलने की समस्या है तो उसको दूर किया जाएगा।

अभिषेक सिंह, डीएम

chat bot
आपका साथी