स्कूल का हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे बच्चे

संवाद सूत्र, रुरुगंज (औरैया): विकास खंड अछल्दा के ग्राम शाहूपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
स्कूल का हैंडपंप खराब, 
पानी को तरस रहे बच्चे
स्कूल का हैंडपंप खराब, पानी को तरस रहे बच्चे

संवाद सूत्र, रुरुगंज (औरैया): विकास खंड अछल्दा के ग्राम शाहूपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप पिछले एक माह से खराब है। स्कूल आने वाले बच्चों को गर्मी में पानी पीने के लिए तीन सौ मीटर दूर जाना पड़ता है।

विकास खंड अछल्दा के ग्राम शाहूपुर के प्राथमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप विगत एक माह से खराब है। यहां आने वाले बच्चों को स्कूल में पानी की व्यवस्था न होने से तीन सौ मीटर दूर प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप पर जाना पड़ता है। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दस दिन पहले ही प्रधान द्वारा हैंडपंप को सही कराया गया था। लेकिन वह दूसरे दिन ही खराब हो गया। चहारदीवारी न होने पर स्कूल बंद होने के बाद यहां पर अराजकतत्वों का बोलवाला रहता है। वह अक्सर हैंडपंप को खराब कर देते हैं। इसकी कई बार शिकायत गांव के संभ्रांत नागरिकों से कर चुके हैं पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्कूल प्रांगण में लगे दोनों हैंडपंप को दबंग खराब कर जाते हैं। इससे स्कूल में आने वाले बच्चों को पानी पीने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सामन्त पाल ने बताया कि स्कूल में लगे दोनों हैंडपंप पिछले एक माह में चार बार सही करा चुके हैं। स्कूल बंद होने के बाद कुछ लोग हैंडपंप खराब कर जाते हैं। एक या दो दिन में हैंडपंप सही करा दिया जाएगा। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनके खिलाफ शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी