पारा पहुंचा 40 पर, गर्मी ने किया परेशान

जागरण संवाददाता, औरैया : पिछले सप्ताह से लगातार पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान में तेजी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM (IST)
पारा पहुंचा 40 पर, गर्मी ने किया परेशान
पारा पहुंचा 40 पर, गर्मी ने किया परेशान

जागरण संवाददाता, औरैया : पिछले सप्ताह से लगातार पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई और चालीस डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को मार्च के अंत में ही मई का एहसास होने लगा है। इससे लोग ¨चतित हैं। हवा की गति में कमी आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।

मार्च माह में काफी वर्षों बाद इतनी गर्मी हुई है। पिछले कई दिन से सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तो धूप में निकलना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को हवा की गति में बढ़ोत्तरी हो जाने से गर्म हवाएं चली थीं। लेकिन गर्मी में कमी आई थी। मंगलवार को हवा की गति फिर सामान्य हो गई। इससे अपेक्षाकृत अधिक गर्मी लोगों ने महसूस की। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। आ‌र्द्रता 17 फीसद पर पहुंच गई। तेज धूप की वजह से किसानों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बार गेहूं की कटाई भी जनपद में जल्द ही शुरू हो जाएगी। बीस से तीस फीसद गेहूं पक कर तैयार हो चुका है। ऐसे में किसानों द्वारा कटाई भी शुरू कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि गर्मी का प्रभाव अभी इस सप्ताह और रहने की संभावना है। अभी बारिश की दस अप्रैल तक कोई उम्मीद नहीं है। इससे तापमान में भी अभी और वृद्धि हो सकती है। वर्तमान में तापमान से अधिक लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। यह प्रभाव एक दो दिन में खत्म हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी