मासिक बैठक में सपा नेताओं में नोकझोंक

बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : सपा की मासिक बैठक के दौरान सोमवार को विधायक व कार्यकर्ताओं के बीच बहस

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 07:50 PM (IST)
मासिक बैठक में सपा नेताओं में नोकझोंक

बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : सपा की मासिक बैठक के दौरान सोमवार को विधायक व कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों में अनदेखी तो कुछ ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। सपा विधायक प्रमोद गुप्त एलएस ने विद्युतीकरण सहित कई विकास कार्यों में अधिकारियों पर अनदेखी का ठीकरा फोड़ पल्ला झाड़ा।

स्थानीय डाक बंगले में सोमवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें सपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन तार-तार कर दिया। युवा सपा नेता सुखवीर ¨सह यादव की सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्त एलएस से तीखी नोंकझोंक हो गई। मामला हैसियत बताने तक पहुंच गया। अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। एक अन्य कार्यकर्ता ने काम देने में भारी पैमाने पर कमीशन खोरी का आरोप लगा दिया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने सिर्फ चापलूसों को काम देने की बात कही। सपा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा ने नोटबंदी के बाद आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर ¨चता जताई, तो वरिष्ठ सपा नेता रचना सेंगर ने कार्यकर्ताओं से आपसी विवाद छोड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव व जिलाध्यक्ष महिला सभा धनदेवी यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सपा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, चरन ¨सह यादव, शिवराज यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी