हादसों में बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात घायल

जागरण संवाददाता रजबपुर हाईवे पर हुए दो हादसों में बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष के साथ नगीना नगर पालिका के चेयरमैन भी घायल हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 10:46 PM (IST)
हादसों में बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात घायल
हादसों में बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात घायल

रजबपुर: हाईवे पर हुए दो हादसों में बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष के साथ नगीना के पालिका अध्यक्ष भी घायल हुए हैं।

पहला हादसा मंगलवार सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर नीलीखेड़ी गांव के पास हुआ। मुरादाबाद के लाइनपार निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी सावित्री व साले मोहन के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। वह गाजियाबाद में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। नीलीखेड़ी गांव के सामने उन्हें कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरा हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर अतरासी चौराहा के पास हुआ।

उधर, बसपा जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह, नगीना चेयरमैन शाहनवाज हुसैन व बिजनौर निवासी मोहम्मद नुसरत कार द्वारा हसनपुर जा रहे थे। उनकी कार हाईवे पर पहुंची तो सामने से आ रही कार के चालक ने तेजी से कार निकालने की कोशिश की। इस चक्कर में वह जिलाध्यक्ष की कार से आकर टकरा गई। हादसे में रामौतार सिंह, शाहनवाज हुसैन व मोहम्मद नुसरत घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

chat bot
आपका साथी