उप चुनाव के लिए अमरोहा पहुंची रोडवेज की बसें

जिले में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को 63 बसें मुरादाबाद से अमरोहा भेजी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 01:56 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:56 AM (IST)
उप चुनाव के लिए अमरोहा पहुंची रोडवेज की बसें
उप चुनाव के लिए अमरोहा पहुंची रोडवेज की बसें

अमरोहा, जासं : जिले में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को 63 बसें मुरादाबाद से अमरोहा भेजी गई हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि अमरोहा जिले के नौगांवा सादात विधान सभा क्षेत्र में तीन नवंबर को उप चुनाव होना है। अमरोहा जिला प्रशासन ने पहले रोडवेज की तीस बसें मांगी थीं, बाद में बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 63 बसें अमरोहा जिला प्रशासन के पास भेजी गई हैं। मतदान खत्म होने के बाद चार नवंबर को वापस आ जाएंगी।

chat bot
आपका साथी