धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाया

रजबपुर: गांव महेशरा में उपजा लाउडस्पीकर का विवाद सोमवार को पुलिस ने खत्म करा दिया। दोना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 11:09 PM (IST)
धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाया
धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाया

रजबपुर: गांव महेशरा में उपजा लाउडस्पीकर का विवाद सोमवार को पुलिस ने खत्म करा दिया। दोनों पक्षों की सहमति से लाउडस्पीकर को उतरवा कर पुराने स्थान पर लगवा दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित सहमति दे दी है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव महेशरा का है। यहां पर एक धार्मिक स्थल में लाउडस्पीकर लगा था। केवल एक माह के लिए ही लाउडस्पीकर बजाए जाने की अनुमति दी गई थी। बीते दिनों गांव के लोगों ने यह लाउड स्पीकर धार्मिक स्थल पर काफी ऊंचाई पर लगा दिया। जबकि अनुमित नीचे लगाने की थी। दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जिस स्थान पर लाउड स्पीकर लगाने की अनुमति उसे वहां लगाया जाए। बीते पांच दिन से इस मुद्दे को लेकर गांव में तनाव बना हुआ था। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे थे।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप ¨सह ने दोनों पक्षों के लोगों की बात को सुना। लगभग एक घंटा तक चली वार्ता में दोनों पक्षों के लोग लाऊड स्पीकर को पुराने स्थान पर लगाने के लिए सहमत हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ चार लोगों को गांव भेज कर लाउड स्पीकर उतरवा कर पुराने स्थान पर लगवा दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को लिखित सहमति दे दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद खत्म करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी