स्वामी विवेकानंद स्मृति चिह्न से सम्मानित हुए कासिफ

अमरोहा : ग्रेटर नोयडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अमरो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jan 2018 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 11:07 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद स्मृति चिह्न से सम्मानित हुए कासिफ
स्वामी विवेकानंद स्मृति चिह्न से सम्मानित हुए कासिफ

अमरोहा : ग्रेटर नोयडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अमरोहा के जोया ब्लाक के कोआर्डिनेटर मोहम्मद कासिफ ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया। महोत्सव में कासिफ ने लोगों को ग्रामीण सहभागिता आंकलन के साथ ग्राम पंचायत डवलपमेंट प्लान के बारे में बताया। इस दौरान इंडिया की योगा एवं ब्यूटी ब्रांड अंबेसडर रेखा चौधरी ने मोहम्मद कासिफ को स्वामी विवेकानंद स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले 2016 में भी कासिफ ने मेरठ में हुए सम्मेलन में पुरस्कार जीता था।

chat bot
आपका साथी