खाद घोटाले की निष्पक्ष हो जांच, बख्शे नहीं जाएं दोषी

अमरोहा तीस लाख रुपए के यूरिया खाद आवंटन घोटाला मामले में भारतीय किसान यूनियन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 01:14 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 01:14 AM (IST)
खाद घोटाले की निष्पक्ष हो जांच, बख्शे नहीं जाएं दोषी
खाद घोटाले की निष्पक्ष हो जांच, बख्शे नहीं जाएं दोषी

अमरोहा : जनपद में प्रकाश में आए तीस लाख रुपए के यूरिया खाद आवंटन घोटाला मामले में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा है कि खाद घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए। मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 25 अगस्त कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होगा।

यहां बता दें कि जनपद की किसान सेवा सहकारी समितियों व उवर्रक भंडार केंद्रों ने एक-एक किसान के नाम पर खाद के सैकड़ों बैग आवंटित कर दिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा मामला पकड़ने के बाद अफसरों ने छानबीन की तो यह घोटाला पकड़ में आ गया। बीस किसान ऐसे पाए गए जिनके द्वारा बड़ी संख्या में खाद के बैग खरीदे गए। अब यह घोटाला खुला तो अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया।

इस मसले में अब किसान संगठन भी आवाज उठाने लगे हैं। गांव कौराला में चौधरी नेमपाल सिंह के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि जिन अधिकारियों को जांच सौंपी गई है, वह सुबूत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएं। इसमें अगर ढिलाई या पक्षपात किया गया तो संगठन मुद्दे को मुख्यमंत्री तक लेकर जाएगा। बैंक केसीसी पर तरह-तरह के चार्ज लगाकर किसानों के खाते से धनराशि काट रही हैं जो सीधे लूट है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसान समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 25 अगस्त को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होगा।

इस दौरान धर्मवीर सिंह, रामचरण सिंह, नेमपाल सिंह, देवेंद्र सैनी, समरपाल सैनी, संजय चौहान, डॉक्टर हरपाल चौहान, दिलप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरजिदर सिंह, कमलजीत सिंह, रामपाल सिंह, मनोज नागर, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, पवन कुमार, किपल कुमार समेत तमाम किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी