पूर्व में भी सील किया जा चुका है वारसी अस्पताल

अमरोहा : ¨लग परीक्षण व अवैध संचालन के आरोप में बुधवार को पकड़ा गया वारसी अल्ट्रासाउंड केंद्र पूर्व मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:48 PM (IST)
पूर्व में भी सील किया जा चुका है वारसी अस्पताल
पूर्व में भी सील किया जा चुका है वारसी अस्पताल

अमरोहा : ¨लग परीक्षण व अवैध संचालन के आरोप में बुधवार को पकड़ा गया वारसी अल्ट्रासाउंड केंद्र पूर्व में भी चर्चित रह चुका है। यहां गर्भपात से लेकर अवैध रूप से जच्चा बच्चा केंद्र संचालन का मामला प्रकाश में आया था। प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद काफी हंगामा भी हुआ। सालभर पहले नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री इसे सील कर चुके थे।

बीते साल तक नगर के बिजनौर रोड पर स्थित मुहल्ला जलालाबाद में वारसी जच्चा-बच्चा केंद्र का संचालन किया जाता था। यहां पर प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस की सूचना पर नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने जांच की। जच्चा-बच्चा केंद्र अवैध पाया। संचालक व अज्ञात महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जच्चा-बच्चा केंद्र सील कर दिया। आरोप यह भी था कि यहां पर गर्भपात कराया जाता है।

संचालक शमीमउल्लाह खान ने सील तोड़कर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र शुरू कर दिया। ¨लग परीक्षण किया जा रहा था। गर्भपात का ठेका भी लिया जाता था। हैरत की बात यह है कि स्थानीय स्वास्थ्य महकमा इससे पूरी तरह अंजान रहा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सख्त होता तो शिकायतकर्ता मेरठ में इसकी शिकायत नहीं करता।

chat bot
आपका साथी