बूथों पर होगा कार्यक्रम : मोमराज

मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मोमराज गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM (IST)
बूथों पर होगा कार्यक्रम : मोमराज
बूथों पर होगा कार्यक्रम : मोमराज

मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मोमराज गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आजमपुर मंडल की एक बैठक ग्राम आजमपुर मे हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा जनता से किए वादे पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरा करने का कार्य किया। पीएम की आदर्श छवि का पूरा विश्व कायल है। उनकी विदेश नीति का विश्व में डंका बज रहा है। उन्होंने 26 मई को सरकार के चार सल पूर्ण होने पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। साथ ही पार्टी की नीतियों का गुणगान किया गया। सेक्टरों की भौगोलिक स्थिति, सेक्टरों के प्रवास व बूथ समितियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर ने भी पार्टी की नीतियों का गुणगान किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सैनी, विधान सभा विस्तारक विरेन्द्र ¨सह, धर्मवीर ¨सह, अशोक कुमार, मनीराम मौर्य, ओमकार ¨सह, कपिल भड़ाना, जितेन्द्र सैनी, रणवीर ¨सह, कश्मीर ¨सह, हरपाल ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी