प्रशासन ने दुकानदारों को पढ़ाया कोविड-19 प्रोटोकॉल का पाठ

मंडी धनौरा कोविड-19 के उल्लंघन को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 11:10 PM (IST)
प्रशासन ने दुकानदारों को पढ़ाया कोविड-19 प्रोटोकॉल का पाठ
प्रशासन ने दुकानदारों को पढ़ाया कोविड-19 प्रोटोकॉल का पाठ

मंडी धनौरा : कोविड-19 के उल्लंघन को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार ने बाजार का निरीक्षण का दुकानदारों को शारीरिक दूरी का नियम अपनाने की हिदायत दी। वहीं पालिका ने दो बजे के बाद बाजार खोलने वालों पर जुर्माना ठोकने की चेतावनी दी है।

दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उड़ा मखौल शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद तहसील व पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को तहसीलदार सदानंद सरोज ने बाजार का निरीक्षण किया तो कुछ दुकानदार कोविड-19 प्रोटोकॉल की नियमावली का उल्लंघन करते हुए मिले। उन्होंने दुकानदारों को हड़काते हुए भविष्य में नियम का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

उधर नगर पालिका ने भी शहर में मुनादी कराई। मुनादी के दौरान दाएं, बाएं क्रमानुसार ही दुकानें खोलने व दो बजे बंद करने की बात कही। चेतावनी दी नियमों का उल्लंघन किया तो जुर्माना ठोका जाएगा। ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कुछ व्यापारी कोविड-19 नियमावली का अनुसरण नहीं कर रहे हैं। मनमानी बरती गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से की अपील

मंडी धनौरा: व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल जैन ने व्यापारियों से अपील की है कि लॉक डाउन में एक लंबे अंतराल के बाद बाजार खुले हैं। ऐसे में व्यापारी नियमों का पालन करें व आपस में कोई विवाद नहीं करें। वर्ष 2020 अपने आपको बचाने का वर्ष है। व्यापारी इसे गंभीरता से लें। शारीरिक दूरी बनाएं व सैनिटाइजर का अवश्य करें प्रयोग

मंडी धनौरा : लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से शहर में दाएं व बाएं क्रमानुसार बाजार खोले व बंद किए जाने के निर्देश तहसील प्रशासन द्वारा दिए गए हैं। शनिवार को शहर में दाएं क्रम की दुकानें खोली गई। नगरपालिका के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान पालिका के कर्मचारी कोविड-19 प्रोटोकॉल को अपनाने का आह्वान करते हुए चल रहे थे। वही पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों से अपनी दुकानों पर भीड़ नहीं लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही दुकानों के बाहर कोविड-19 प्रोटोकॉल की नियमावली चस्पा किए जाने की बात भी कही। उधर अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने कहा कि यदि दुकानदारों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई तो कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान अमर सिंह, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार, कपिल कुमार, अशोक कुमार, रामेंद्र यादव, रामेश्वर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी