एडीजी ने किया पुलिस लाइन व रजबपुर थाने का निरीक्षण

शासन द्वारा नोडल अधिकारी नामित किए गए एडीजी बृजराज मीणा शनिवार को अमरोहा पंहुचे। उन्होंने एसपी कार्यालय पुलिस लाइन व रजबपुर थाने का निरीक्षण किया। साफ सफाई व अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा। कहा कि बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए मामूली विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने एसपी कार्यालय सभागार में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 06:01 AM (IST)
एडीजी ने किया पुलिस लाइन व रजबपुर थाने का निरीक्षण
एडीजी ने किया पुलिस लाइन व रजबपुर थाने का निरीक्षण

अमरोहा: शासन द्वारा नोडल अधिकारी नामित किए गए एडीजी बृजराज मीणा शनिवार को अमरोहा पंहुचे। उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन व रजबपुर थाने का निरीक्षण किया। साफ सफाई व अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा। कहा कि बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए मामूली विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने एसपी कार्यालय सभागार में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एडीजी बृजराज मीणा जनपद के दौरे पर अमरोहा पहुंचे। यहां सबसे पहले एसपी कार्यालय परिसर में गारद ने सलामी दी। उसके बाद एडीजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां प्रत्येक पटल पर जाकर कर्मियों से पूछताछ की तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद वह एसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ पुलिस लाइन आ गए। यहां भी सलामी के बाद उन्होंने लाइन का निरीक्षण किया। मेस, शस्त्रागार, यातायात शाखा का निरीक्षण किया। लाइन में घूम कर सफाई व्यवस्था देखी। पुलिस कर्मियों के आवास का भी निरीक्षण किया। साफ सफाई पर विशेष जोर दिया। उसके बाद एडीजी का काफिला लाइन से निकल कर रजबपुर थाने पहुंचा। यहां भी उन्होंने रिकार्ड चैक किया। महिला उत्पीड़न व आगंतुक रजिस्टर देखे तथा कहा कि आगंतुक रजिस्टर में एंट्री जरूरी करें। साथ ही महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने थाने में घूम कर सफाई व्यवस्था भी देखी। थाना परिसर में रखे माल मुकदमाती के निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि निस्तारण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की रूलिग का पालन किया जाए। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में शामिल करें। रात्रि गश्त प्रभावी होनी चाहिए। समय समय पर थानावार सभी संप्रदाय, ग्राम प्रधान व प्रभावी लोगों की बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। थाने का निरीक्षण करने के बाद वह एसपी कार्यालय पहुंचे तथा अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर रहें तथा पुलिस का सहयोग करें। शहर के लोगों की समस्याएं पूछीं तथा सुझाव भी मांगे। उनके साथ एसपी डॉ. विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ अजय कुमार, सीओ मोनिका यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी