जवानों के कौशल व साहस से बनता-बिगड़ता है राष्ट्र का इतिहास

पुलिस स्मृति दिवस पर डीआइजी ने देश के लिए जान देने वाले वीर सपूतों को याद किया।पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:31 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:01 AM (IST)
जवानों के कौशल व साहस से बनता-बिगड़ता है राष्ट्र का इतिहास
जवानों के कौशल व साहस से बनता-बिगड़ता है राष्ट्र का इतिहास

अमेठी : त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। नवागत डीआइजी प्रभाकर त्रिपाठी, अधिकारियों तथा जवानों ने शहीद स्मारक पर शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सलामी लेने के बाद डीआइजी ने उपस्थित जवानों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का इतिहास सैनिकों के कौशल और साहस से बनते व बिगड़ते हैं। हमारे देश को पूर्व की तरह सैनिकों के अदम्य साहस और कौशल की जरूरत हमेशा है, ताकि सुरक्षा के साथ उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके। इसी प्रेरणा के साथ आज का दिन पुलिस स्मृति दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर उप कमांडेंट कफील अहमद सहित अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

अमर शहीद जवानों को किया याद : पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के उन जवानों को याद किया गया, जिन्होंने कर्तव्य पालन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। अमर शहीद जवानों को याद करने के साथ ही उन्हें पुष्पचक्र व श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने कहा कि अमेठी पुलिस उन वीर सपूतों को सैल्यूट करते हुए उनके परिवारीजनों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। उन्होंने कहा कि आपका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में सभी सीओ, थानेदार व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी