विद्यालय की रखी आधारशिला, गरीबों को बांटा कंबल

अमेठी : शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा संयोजक के यहा आयोजित कार्यक्रम में पाच हजार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 12:14 AM (IST)
विद्यालय की रखी आधारशिला, गरीबों को बांटा कंबल
विद्यालय की रखी आधारशिला, गरीबों को बांटा कंबल

अमेठी : शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा संयोजक के यहा आयोजित कार्यक्रम में पाच हजार कंबल का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर एक विद्यालय की भी आधारशिला रखी।

शुक्रवार को लोकसभा प्रभारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के यहा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने एक नया संकल्प लिया, जिसमें नौनिहालों को नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी। एक करोड़ के चैरिटी देना किसी के लिए आसान नहीं है। यहा के लोगों को एक ऐसा बेटा मिला है कि जो गरीबों के लिए सदैव खड़ा रहता है चाहे वह इलाज का कार्य हो या बेटी के हाथ पीले करने में सहयोग करना हो। एक और बेटा है, जिसके क्षेत्र में आज तक सीटी स्कैन तक की सुविधा नहीं थी। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को उन्होंने कहा कि आप मुख्यमंत्री को मेरी ओर से धन्यवाद देना। उनके प्रयास से आज अमेठी में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, बाल मुकुंदजी, विधायक दल बहादुर, जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, जमुना प्रसाद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी