Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amethi: वैवाहिक कार्यक्रम में महिलाओं पर छींटाकशी के बाद चली गोली, दो घायल; एक की हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Vikas Mishra
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 11:56 AM (IST)

    Amethi Crime News अमेठी में शादी से पहले हो रही रस्मों के दौरान मारपीट और गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Amethi Crime News: गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

    Amethi Crime News: अमेठी, संवाद सूत्र। खैरातपुर में शुक्रवार की रात शादी से पहले की रस्में चल रहीं थीं। इस दौरान कुछ लोग महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी बीच गोली चलने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा मारपीट में घायल दूसरे व्यक्ति का स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव निवासी मो. शग्गीर पुत्र मो. सलीम की शादी है। उनकी शनिवार को ही मोहनगंज बारात जानी है। बारात विदा होने से पहले गाजे-बाजे के साथ महिलाओ गांव में घूम रहीं थीं। इसी समय मो. अमीर पुत्र अमीन व मो. अफसार पुत्र अजमल महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। औरतों ने इस पर नाराजगी जताई तो वे गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे।

    इसी बीच अमीर वअफसार के साथ अमीन,अजमल,यासीन व आतिफ ने एक साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दिए। पिस्टल और तमंचे से फायर कर दिए। गोली शब्बीर पुत्र अब्दुल कादिर के पेट में लगी। इसराइल को लोगों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे इरफान, रिजवान, मुंतसिर की भी पिटाई कर दी गई। जब तक गांव वाले इकठ्ठा हुए तब तक वह सभी भाग लिए।

    पांच से छह राउंड चली गोलीः ग्रामीणों ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोली चलाई । घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जिंदा वखाली कारतूस बरामद किया है।

    एसपी ने लिया जायजाः घटना की जानकारी होने पर सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन, सीओ अजय सिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद वे ग्रामीणों से बात की। पीड़ित परिवार से इस विषय पर जानकारी ली। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ संदीप राय ने बताया कि छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।