घर-घर बता रहे सपा की नीतियां

अंबेडकरनगर : समाजवादी विजन और न्याय यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को भी जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:48 PM (IST)
घर-घर बता रहे सपा की नीतियां
घर-घर बता रहे सपा की नीतियां

अंबेडकरनगर : समाजवादी विजन और न्याय यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को भी जारी रही। पार्टी के जिम्मेदार नेताओं की अगुआई में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की कलई भी खोल रहे हैं। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर नौंसिला और नरहरिया में समाजवादी विजन और न्याय यात्रा के तहत समाजवादी ब्राह्मण सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आशीष पांडेय दीपू के नेतृत्व में मिश्रीलाल साहू, पवन यादव, श्रीराम यादव, रामसकल यादव, इंद्रजीत यादव, बृजेश निषाद, श्याम नारायण यादव, जितेंद्र यादव, प्रतीक पांडेय, वीरेंद्र यादव, शिवपूजन यादव, शिवराम यादव, जगदंबा यादव, कल्लू यादव, दिनेश ¨सह, दयाराम यादव, मह श ¨सह ने सपा के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया।

जलालपुर : विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी विकास विजन एंव सामाजिक न्याय कार्यक्रम में शनिवार को पूराबदलही, बिहामदपुर, आशापार तथा मुंडेहरा समेत कई गांव में पंहुचकर पूर्व मंत्री शशंखलाल मांझी, डॉ. अभिषेक ¨सह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक यादव, रवि मांझी, कुंदन यादव आदि ने सपा की पूर्व सरकार की उपलब्धियां गिनाई व आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से सजग रहने का मशविरा दिया।

chat bot
आपका साथी