मुंबई से झाड़-फूंक कराने आई थी, फेसबुक फ्रेंड ने नाव पर की घिनौनी हरकत Prayagraj News

फेसबुक फ्रेंड ने एक महिला के साथ नाव पर दुष्‍कर्म किया। महिला मुंबई की रहने वाली है और यहां अपना इलाज कराने आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन आरोपित फरार है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:57 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:45 PM (IST)
मुंबई से झाड़-फूंक कराने आई थी, फेसबुक फ्रेंड ने नाव पर की घिनौनी हरकत Prayagraj News
मुंबई से झाड़-फूंक कराने आई थी, फेसबुक फ्रेंड ने नाव पर की घिनौनी हरकत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कहते हैं कि ऐसा जमाना आ गया है कि किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। और खासकर फेसबुक फ्रेंड पर तो बिल्कुल भी नहीं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि समाज में अक्सर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिससे इसकी पुष्टि होती है। कुछ ऐसा ही प्रयागराज में भी दिखा जब मुंबई से अपना इलाज कराने यहां पहुंची महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर डाली। वह आई तो थी अपना झाड़-फूंक कराने लेकिन जाएगी तो प्रयागराज में इस शख्स की कड़वी अनुभूति लेकर ही।

महाराष्ट्र के थाणे निवासी महिला, पति व बच्चों संग होटल में रुकी थी

महाराष्ट्र के थाणे की 35 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है। पति रेडीमेड कपड़े का स्टाल लगाता है। बीमारी से परेशान महिला किसी रिश्तेदार के कहने पर यहां कीडगंज में बारा खंभा के निकट मजार पर झाड़-फूंक कराने आने लगी। पिछले हफ्ते वह पति और बेटे के साथ आई तो साउथ मलाका स्थित होटल में ठहरी। उसका कहना है कि वह शुक्रवार दोपहर पति को होटल में छोड़ अकेले मजार गई थी। तभी उसे फेसबुक फ्रेंड गगन ने फोन किया और मिलने पहुंच गया। देर शाम वह उसे घुमाने के बहाने बोट क्लब की तरफ ले गया। फिर नाव पर बैठाकर यमुना में दूर तक ले गया।

नाव पर दो नाविकों की मौजूदगी में गगन ने महिला से दुष्कर्म किया

थाना प्रभारी कीडगंज धाकेश्वर सिंह के मुताबिक महिला का आरोप है कि नाव पर गगन ने दो नाविकों की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध पर गगन उसे बोट क्लब के पास उतारकर भाग गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पति भी आ गया। पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि आरोपित गगन पिछले महीने उसे भी थाणे में मिला था। तब उसने खुद को मुंबई का निवासी बताया था। पुलिस ने आरोपित के नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। अब मोबाइल नंबर के सर्विलांस के सहारे पुलिस आरोपित गगन की तलाश में है। दोनों नाविकों से भी पूछताछ की जाएगी। महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी