श्री राम मंदिर निर्माण: धन संग्रह के लिए विहिप ने कसी कमर, नहीं छूटेगा कोई घर

ध्यान रखना होगा कि एक भी घर छूटने न पाए। सभी परिवारों से आर्थिक सहयोग लें। खंड स्तर पर संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियान व सेवा कार्य का विस्तार एकजुट होकर करना होगा। कार्यकर्ता घर घर जाएं। संतों द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार कार्य करते रहें।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:00 AM (IST)
श्री राम मंदिर निर्माण: धन संग्रह के लिए विहिप ने कसी कमर, नहीं छूटेगा कोई घर
संगठन ने मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के लिए कमर कस ली है।

प्रयागराज, जेएनएन। विश्व हिंंदू परिषद के सभी पदाधिकारी सक्रिय हो जाएं। प्रत्येक मोहल्ला, ब्लाक व तहसील की जिम्मेदारी अनिवार्य रूप से लें। संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। यह निर्देश विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह ने दिया।

19 जिलों के पदाधिकारियों को हिदायत

अंबरीश सिहं केसर भवन में 19 जिलों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन ने मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के लिए कमर कस ली है। ध्यान रखना होगा कि एक भी घर छूटने न पाए। सभी परिवारों से आर्थिक सहयोग लें। खंड स्तर पर संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियान व सेवा कार्य का विस्तार सभी को एकजुट होकर करना होगा। कार्यकर्ता घर घर जाएं और संतों द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार कार्य करते रहें। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने विभिन्न जिलों में धर्म रक्षा अर्पण निधि व अन्य कार्यों की जानकारी दी। कहा कि 15 दिसंबर तक सभी जिलों में खंड स्तर तक की टोली का निर्माण हो जाएगा। इस मौके पर शुभ नारायण सिंह, विमल प्रकाश, आनन्द सिंह, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, सुरेश अग्रवाल, शंकर देव त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल, लाल प्रताप सिंह, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गौहनिया में संपन्न राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दो दिनी बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा के साथ धन संग्रह की रूपरेखा तय की गई है। कोशिश यह की जा रही है कि आरएसएस, विहिप, भाजपा समेत सभी आनुषांगिक संगठन इतना धन संग्रह कर लें कि मंदिर में सरकारी पैसा लगाना ही न पड़े।

chat bot
आपका साथी