Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cow Murder : प्रयागराज में गर्भवती गाय को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 05:56 PM (IST)

    गाय की हत्‍या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने बताया कि गांव में गाय मृत पड़ी मिली है। हालांक‍ि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Cow Murder : प्रयागराज में गर्भवती गाय को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

    प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम : बेजुबान गर्भवती गाय को शनिवार सुबह यहां धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पिटाई से भ्रूण बाहर निकल आया था। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। नवाबगंज पुलिस ने शाम तक एफआइआर नहीं दर्ज की थी। यह वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत जान बख्श का पूरा गांव में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह सड़क पर खून के निशान दिखे तो भीड़ जुट गई। गांव में मृत गाय दिखी। कुछ दूर पर भ्रूण भी मिला। गोवंश पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहंची। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप में पांच लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इसमें गो-हत्या का आरोप है। पुलिस आरोप‍ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं गो हत्‍या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।