नई दिल्ली-हावड़ा के बीच बढे़गी ट्रेनों की रफ्तार

नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए तेजी से ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:08 PM (IST)
नई दिल्ली-हावड़ा के बीच बढे़गी ट्रेनों की रफ्तार
नई दिल्ली-हावड़ा के बीच बढे़गी ट्रेनों की रफ्तार

जासं, प्रयागराज : नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर रेलवे जोर दे रहा है। इसके लिए ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 130 से 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें चलेंगी।

मंडल में अभी तक ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे की है। इसे और बढ़ाने के लिए चिपियाना बुजुर्ग से प्रयागराज और पंडित दीनदयाल जंक्शन तक सिग्नल आटोमैटिक किया जा रहा है। इसमें अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। ऐसे प्राविधान किए जा रहे हैं कि सिग्नल फेल ही नहीं होंगे। क्रासिग पर आरओबी और आरयूबी को मंजूरी दी गई है। पुरानी पटरियों को बदलकर भारी व लंबी पटरियों को लगाया जा रहा है। ट्रैक में कर्व, गति बढ़ाने में बाधक होते हैं जिन्हें सही किया जा रहा है। सिग्नल में हैवी ड्यूटी प्वाइंट्स लगाने के अलावा मॉनीटरिग के लिए भी बेहतर उपकरण लगाए जा रहे हैं। 160 की गति पाने में लगेंगे चार साल

उत्तर मध्य रेलवे 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन चलाने की ओर बढ़ रहा है। लोकोमोटिव और एलएचबी कोच तो 160 की गति से चलने में सक्षम हैं, लेकिन कई अन्य काम होने हैं जिसमें चार साल लग जाएंगे।

--- ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटे तक ले जाने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रैक के दोनों ओर दीवार बनाने, ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाने, ओएचई में बदलाव व मॉनीटरिग सिस्टम को और बेहतर करने का काम किया जा रहा है।

- अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

chat bot
आपका साथी