इंडियन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को समन, जानें क्या था मामला

शिक्षिकाओं से छेड़खानी के मामले में इंडियल गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य फंसे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ समन भेजा। दोनों को पांच अप्रैल को कोर्ट में पेश होना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 01:37 PM (IST)
इंडियन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को समन, जानें क्या था मामला
इंडियन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को समन, जानें क्या था मामला

प्रयागराज : शिक्षिकाओं से छेड़खानी करने के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे में इंडियन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहदेव मुखर्जी और प्रधानाचार्य नीलम भूषण के खिलाफ कोर्ट से समन जारी हुआ है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथलेश कुमार तिवारी ने अभियुक्तों को पांच अप्रैल को अदालत में हाजिर होने का भी आदेश दिया है। समन जब सोमवार को इंडियन गल्र्स इंटर कॉलेज पहुंचा तो खलबली मच गई। हालांकि इसी मामले में तीसरी नामजद आरोपित पूर्व प्रधानाचार्या शोभा सरकार को फिलहाल समन जारी नहीं हुआ है।

क्या था मामला

दरअसल, बीते साल इंडियन गल्र्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधानाचार्य पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत शिक्षा अधिकारियों और पुलिस को दी गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिकाओं ने कई दिनों तक हंगामा किया था। धरना-प्रदर्शन के साथ विरोध में जुलूस भी निकाला गया था।

कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था

इसके बाद 26 अक्टूबर 2018 को कोतवाली थाने में सभी के खिलाफ छेड़खानी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया। सीओ प्रथम रत्नेश सिंह ने जांच के बाद मुकदमा महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया था। तत्कालीन महिला थाने की इंस्पेक्टर कल्पना गौतम ने मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। इस बीच हाईकोर्ट ने इस मुकदमे को निस्तारित कर जिला न्यायालय भेज दिया था। अब मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपितों के विरुद्ध समन जारी किया है। समन मिलने के बाद इंडियन गल्र्स इंटर कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी