प्रसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल पहुंचे प्रतापगढ़, कहा-भाजपा को हटाने के लिए मिल कर लड़ेंगे चुनाव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए सभी दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों को सस्ती बिजली दी जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:20 PM (IST)
प्रसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल पहुंचे प्रतापगढ़, कहा-भाजपा को हटाने के लिए मिल कर लड़ेंगे चुनाव
प्रसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का आज प्रतापगढ़ जनपद में आगमन हुआ। उन्‍होंने अगले विधानसभा चुनाव की समीक्षा की।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव का प्रतापगढ़ आगमन हुआ। शिवपाल यादव का रविवार को जनपद के बलीपुर में आगमन हुआ। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं में आगामी विधान सभा चुनाव के तहत जोश भरा।

शिवपाल ने दिया आश्‍वासन

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बलीपुर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए सभी दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों को सस्ती बिजली दी जाएगी। डीजल पेट्रोल की कीमतों को भी कम किया जाएगा।

शिवपाल ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि संबंधी कानून वापस लेने चाहिए

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महंगाई चरम पर है। सरकार पूंजीपतियों के हाथ में बागडोर देना चाहती। शिवपाल ने कहा कि कोरोना काल में फैक्ट्रियां बंद कर दी गईं। वहीं ट्रेनों का संचालन भी ठप कर दिया गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कुरौना से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं की गई। इसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया, इससे जरूरतमंदों को समय पर दवाएं और उपचार नहीं मिल सका। किसान आंदोलन को जायज बताते हुए शिवपाल ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि संबंधी कानून वापस लेने चाहिए। इस दौरान प्रसपा नेता विनोद पांडे भी रहे।

chat bot
आपका साथी