स्क्रीनिंग का काम पूरा, साक्षात्कार जून अंत तक

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 92 पदों की भर्ती का काम तेजी से चल रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 06:02 AM (IST)
स्क्रीनिंग का काम पूरा, साक्षात्कार जून अंत तक
स्क्रीनिंग का काम पूरा, साक्षात्कार जून अंत तक

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 92 पदों की भर्ती का काम तेजी से चल रहा है। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। विश्वविद्यालय ने जून के अंत तक साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने का मन बनाया है।

इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने 22 अक्टूबर 2016 में विभिन्न पदों पर आवेदन मागे थे। एक वर्ष पूरा होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू न हो पाने व नियमों में बदलाव के चलते विश्वविद्यालय ने दोबारा आवेदन मागा था। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2017 रखी गई थी। इसमें लगभग पाच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया का काम पूरा कर लिया है। एक्सपर्ट पैनल पर काम चल रहा है। इस माह के अंत तक साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रो. प्रसाद ने बताया कि 2016 में जो आवेदन का क्राइटेरिया बनाया था वह कानपुर विश्वविद्यालय के परिनियम में शामिल नहीं था। उन नियमों को कानपुर विश्वविद्यालय के परिनियम में शासन की मंजूरी के बाद अप्रैल 2017 में शामिल किया गया। इसके बाद कानपुर विश्वविद्यालय के योग्यता के परिनियम में बदलाव आ गया। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के पदों पर फिर से आवेदन मागा गया था। विश्वविद्यालय ने इससे पूर्व 22 अक्टूबर 2016 में विभिन्न पदों पर आवेदन मागे थे। एक वर्ष पूरा होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू न हो पाने व नियमों में बदलाव के चलते विश्वविद्यालय ने दोबारा आवेदन मागा गया।

मुख्य परिसर में पढ़ाएंगे चयनित शिक्षक : जिन 92 पदों पर चयन होना है उनका चयन मुख्य परिसर में चल रहे पाठ्यक्रमों के लिए किया जाएगा। ये शिक्षक मुख्य परिसर में संचालित कक्षाओं के लिए होगा।

chat bot
आपका साथी