संक्षेप में पढ़ें प्रयागराज की चार खबरें

संसू नैनी नए पुल पर गुरुवार की शाम पतंग लूटते समय यमुना बैंक रोड निवासी धर्मवीर 12 पुत्र गंगादीन की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 09:07 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें प्रयागराज की चार खबरें
संक्षेप में पढ़ें प्रयागराज की चार खबरें

सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत

संसू, नैनी : नए पुल पर गुरुवार की शाम पतंग लूटते समय यमुना बैंक रोड निवासी धर्मवीर 12 पुत्र गंगादीन की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे राहगीरों ने अस्पताल भर्ती कराया था, जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। धर्मवीर पाच भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। मौत की खबर सुनकर मा सुंदरी देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार में कोहराम मच गया। काग्रेस के जिला कैंप कार्यालय का उद्घाटन आज

संसू, नैनी : भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के स्थाई समिति के निर्वाचित सदस्य व पूर्व राज्यसभा सासद प्रमोद तिवारी शनिवार को दोपहर 2:00 बजे दाऊद नगर में स्थित यूको बैंक के बगल में जिला काग्रेस कमेटी यमुनापार के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी जिला काग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार पाण्डेय ने दी है। शांतिपुरम कॉलोनी की समस्याओं को लेकर बैठक

संसू, फाफामऊ : शांतिपुरम कॉलोनी के सेक्टर ई मोहल्ले में शुक्रवार की शाम डॉ. अरविद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोगों का कहना था कि कॉलोनी के विकास के नाम पर शुरू से पीडीए ने आवंटियों को अंधकार में रखा। नगर निगम विभाग को कॉलोनी का विकास कराने का जिम्मा मिला है फिर भी परिणाम शून्य है। आवंटियों ने अधिकारियों को अवगत कराया। फिर भी निवारण नहीं हो सका। अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

संसू, फाफामऊ : विकासखंड सोरांव के गोहरी पॉलीटेक्निक के पास शुक्रवार की सुबह अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग सोरांव के रेंजर बलवंत सिंह सहयोगियों की मदद से अजगर को कब्जे में कर शंकरगढ़ के जंगल में छोड़ने के लिए चले गए। बलवंत सिंह ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 8 फीट और वजन 70 किलोग्राम था। वह नाले से भटककर गांव में पहुंच गया था।

chat bot
आपका साथी