प्रमुख सचिव ने भूमाफिया पर कार्रवाई व कानून व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश Prayagraj News

प्रमुख सचिव व प्रयागराज की नोडल अधिकारी कल्पना अवस्थी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। कानून व्यवस्था में सुधार व भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 11:45 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 11:45 AM (IST)
प्रमुख सचिव ने भूमाफिया पर कार्रवाई व कानून व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश Prayagraj News
प्रमुख सचिव ने भूमाफिया पर कार्रवाई व कानून व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रमुख सचिव आबकारी, वन एवं पर्यावरण और प्रयागराज की नोडल अधिकारी कल्पना अवस्थी शहर में हैं। उन्होंने सार्किट हाउस में प्रयागराज और कौशांबी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई के साथ कानून व्यवस्था सुधारने का उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव करने की नसीहत भी दी। प्रमुख सचिव जिले में शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों का विस्तृत ब्यौरा मांगा

प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने बैठक में जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। शहर में यातायात संबंधित आने वाली समस्याओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया। अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों का विस्तृत ब्यौरा मांगा। भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था में सुधार की नसीहत दी।

आबकारी विभाग से सघन चेकिंग अभियान चलाने का दिया निर्देश

आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में प्रयागराज के डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, कौशाम्बी डीएम मनीष वर्मा, एसएसपी प्रयागराज अतुल शर्मा, एसपी कौशांबी प्रदीप गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह आदि रहे। रविवार को प्रमुख सचिव जिले में शासन के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी